फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: टोल फ्री नंबर हुआ जारी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

यमुना सिटी। मौसम में बदलाव और लगातार हो रही बारिश से हुए नुकसान के लिए किसान टोल फ्री नंबर 14447 डायल करके जानकारी ऑनलाइन दर्ज करा सकते हैं। जिसके बाद उनकी फसल का सर्वे कराया जाएगा। किसानों को 72 घंटे के अंदर अनिवार्य रूप से टोल फ्री नंबर पर शिकायत देनी होगी। जिला कृषि अधिकारी विवेक दुबे ने बताया कि जिले में 55,000 से ज्यादा किसान रजिस्टर्ड हैं। ये किसान 50 हजार हेक्टेयर भूमि में गेहूं और सरसो की फसल उगाते हैं। इसमें 46 हजार किसान ऐसे हैं, जो केसीसी धारक हैं और उन्हें सरकार द्वारा फसल बीमा का लाभ दिया जाता है। जो किसान रजिस्टर्ड नहीं हैं, उनकी शिकायत पर सर्वे कराकर उन्हें राजस्व विभाग की ओर से मुआवजा दिया जाएगा। ब्यूरो


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें