नोएडा पुलिस ने गांजे के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार तीनों को सेक्टर 49 में पकड़ा गया है। उनके दो साथियों की तलाश की जा रही है।
पुलिस ने पकड़े गए लोगों से पूछताछ के बाद बताया कि वे ओडिशा से गांजा लाए थे और उसे दिल्ली-एनसीआर में सप्लाई रने वाले थे। पुलिस ने 175 किलो गांजा पकड़ा है जिसकी कीमत 15 लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस को आरोपियों के दो साथी की तलाश है।