फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कमरे से कैश, लैपटॉप समेत दस्तावेज चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। नवादा में एक कमरे से लैपटॉप, दस्तावेज और कैश चोरी होने का मामला सामना आया है। इस मामले में कोतवाली सेक्टर-58 में प्राथमिकी दर्ज की गई है। नवादा गांव में रहने वाले आदर्श शुक्ला ने पुलिस से शिकायत की है कि वह नोएडा में एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं। 31 जनवरी को वह करीब आठ बजे कमरे से बाहर गए थे। इस दौरान उनके साथ रहने वाला रूममेट दरवाजा अंदर से बंद करना भूल गया। पीड़ित जब वापस लौटे तो कमरे में सामान बिखरा मिला। कमरे से लैपटॉप बैग गायब था। बैग में लैपटॉप के अलावा आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, ऑफिस आईडी और करीब दो हजार रुपये कैश रखे थे। कोतवाली प्रभारी अमित कुमार का कहना है कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है और चोरों की पहचान की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें