दादरी। दुजाना गांव में घर से सोने-चांदी के जेवरात, नकदी व कीमती सामान चोरी हो गया। अज्ञात चोरों के खिलाफ बादलपुर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस चोरों की तलाश में लगी है। प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि दुजाना गांव में प्रमोद कुमार परिवार के साथ रहते हैं। वह अपने घर पर 10 अक्टूबर की रात्रि में परिवार के साथ सोए थे। 11 अक्टूबर को सुबह उठे तो घर में सामान फैला हुआ मिला। अलमारी में रखें सोने-चांदी के जेवरात, नकदी व घर से कीमती सामान चोरी कर लिया गया। पुलिस को घटना की तहरीर दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश में लगी है। संवाद