फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ड्रेन ओवरफ्लो की समस्या होगी हल, एसीईओ ने सप्ताह में डीप क्लीनिंग के दिए निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
कासा ग्रिन्स-1 के निवासियों ने जनसुनवाई में एसीईओ को बताई ड्रेन ओवरफ्लो की समस्या
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट में ड्रेन ओवरफ्लो की समस्या को लेकर कासा ग्रीन्स-1 के निवासियों ने बृहस्पतिवार को प्राधिकरण कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। निवासियों ने एसीईओ सुमित यादव से मिलकर मुख्य नाले और सर्विस रोड की ड्रेन लाइन की डीप क्लीनिंग कराने की मांग उठाई। एसीईओ ने शिकायत पर तुरंत कार्रवाई करते हुए अधिकारियों को एक सप्ताह में डीप क्लीनिंग करने के निर्देश दिए।
महेश यादव, पीके श्रीवास्तव, अशोक श्रीवास्तव, माया शंकर श्रीवास्तव, अनुपमा मिश्रा और सुधीर कुलश्रेष्ठ ने सोसाइटी की समस्या जनसुनवाई में रखी। निवासी अनुपमा मिश्रा ने एसीईओ को बताया कि ड्रेन ओवरफ्लो होने से गंदा पानी लगातार सर्विस रोड पर फैल रहा है, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने निराला एस्पायर, अजनाला ली गार्डन, विक्ट्री अमारा, कासा ग्रीन्स और ला सोलरा को जोड़ने वाली ड्रेन लाइन समेत मुख्य नाले की सफाई कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि लंबे समय से सफाई नहीं होने के कारण ड्रेन का फ्लो बाधित हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनसुनवाई के दौरान एसीईओ द्वारा जवाब मांगे जाने पर वरिष्ठ प्रबंधक प्रभात शंकर ने बताया कि ड्रेन रिपेयर, कवरिंग और उसकी ऊंचाई बढ़ाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। एसीईओ सुमित यादव ने अधिकारियों को शुक्रवार से ड्रेन और नाले की डीप क्लीनिंग शुरू करने तथा एक सप्ताह के भीतर सफाई कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। स्थानीय लोगों को उम्मीद है उनकी यहं समस्या अब जल्दी ही हल हो जाएगी ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें