ग्रेटर नोएडा। मानव प्रगति सेवा संस्थान ह्यूमैनिटी टेन के रन मैराथन के सॉवेनियर का लोकार्पण किया गया। मुख्य अतिथि रहे राष्ट्रीय परशुराम परिषद के निवर्तमान मंत्री और संस्थापक सुनील भराला ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में एकता, सकारात्मकता और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देते हैं। सचिव आकांक्षा शुक्ला ने बताया कि मैराथन पांच अप्रैल 2026 को इटेडा ग्राउंड, ग्रेटर नोएडा में होगी। ब्यूरो