फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: हाईकोर्ट ने किसानों को नहीं मिली राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुना सिटी। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए हो रहे जमीन अधिग्रहण के खिलाफ कोर्ट जाने वाले किसानों को हाईकोर्ट से राहत नहीं मिली है। न्यायालय ने मामले की सुनवाई करते हुए याचिका को खारिज कर दिया है। जिसके बाद अब अधिग्रहण की कार्रवाई में आने वाली रुकावटें दूर हो जाएंगी। जेवर के नीमका गांव के किसान अधिग्रहण और सरकार के खिलाफ हाईकोर्ट की शरण में गए थे। उन्होंने अधिग्रहण को गलत बताते हुए इसमें रोक लगाने की मांग की थी। न्यायालय ने दोनों पक्षों की बात को सुनने के बाद अधिग्रहण की प्रक्रिया में हस्तक्षेप करने से इन्कार कर दिया है। एसडीएम जेवर दुर्गेश सिंह ने बताया कि कई किसान अधिग्रहण की कार्रवाई के विरोध में कोर्ट गए थे। कोर्ट ने अधिग्रहण को सही मानते हुए याचिका को निरस्त कर दिया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें