नोएडा। स्वच्छता सर्वेक्षण में अव्वल आने के बाद अब नोएडा प्राधिकरण बिठूर पंचायत को अपनी तकनीकी और स्वच्छता से संबंधी अनुभवों को साझा करेगा। इसके लिए नोएडा प्राधिकरण और बिठूर पंचायत के बीच शनिवार को करार हुआ। यह पहल स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के तहत आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय की ओर से आयोजित कार्यक्रम स्वच्छ शहर जोड़ी पहल के तहत की गई है।
प्राधिकरण की ओर से महाप्रबंधक जन स्वास्थ्य एसपी सिंह और परियोजना अभियंता, जन स्वास्थ्य-प्रथम गौरव बंसल (सहायक नोडल) व बिठूर नगर पंचायत, कानपुर की ओर से अधिशासी अधिकारी दिव्या गुप्ता ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए। इस कार्यक्रम का उद्देश्य स्वच्छता को बढ़ाना है। आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा शहर जोड़ी पहल अभियान चलाया जा रहा है। ब्यूरो