ग्रेटर नोएडा। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सैंचुरियन पार्क टेरेस होम्स में महिलाओं के लिए एएओए द्वारा एक फ्री सेल्फ-डिफेंस प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया। अंतरराष्ट्रीय कोच रविंद्रपाल सिंह व हार्दिक सोलंकी ने महिलाओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए। इस मौके पर रविंद्र पाल सिंह,मृत्युंजय प्रताप सिंह और सीमा श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। वहीं ऐस डिविनो सोसाइटी और इवेंट कमेटी की ओर से महिलाओं के लिए लगभग 13 अलग-अलग फिटनेस और वेलनेस क्लासेस आयोजित की गईं। इन क्लासेस में योगा, जुम्बा और अन्य हेल्थ से जुड़ी गतिविधियां शामिल थीं, जिनमें महिलाओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। ब्यूरो