ग्रेटर नोएडा (संवाद)। भारत क्रिकेट ग्राउंड पर चल रही टी-20 क्रिकेट लीग में स्विफ्ट शैडोज ने रेट्रो स्ट्राइकर्स को 71 रन से हरा दिया। शैडोज के खिलाड़ियों ने मुकाबले पर शुरुआत से अंत तक पकड़ बनाए रखी। टीम के गेंदबाज श्रेय मिश्रा को बेहतरीन प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी स्विफ्ट शैडोज ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 197 रन बनाए। 198 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी रेट्रो स्ट्राइकर्स की टीम 17.1 ओवर में 126 रन पर सिमट गई और मुकाबला 71 रन से हार गई।