नोएडा (संवाद)। युवा सशक्तिकरण समूह की पहल पर शहर के लगभग 20 विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति भवन का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान संस्थापक शब्द मगू की भी छात्रों के साथ मौजूद रहे। दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान से आए प्रतिभागियों ने कला, संस्कृति और शैक्षणिक संसाधनों का अवलोकन किया। भ्रमण के दौरान ज्यामितीय डिजाइनों वाले कालीनों से गणित शिक्षण, कलमकारी चित्रकला से सांस्कृतिक विरासत के उपयोग की जानकारी मिली।