- अमर उजाला शिक्षक सम्मान के तहत नोएडा के चार और ग्रेटर नोएडा व दादरी के पांच स्कूलों में हुई वोटिंग
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा/ग्रेटर नोएडा। अमर उजाला शिक्षक सम्मान समारोह के तहत स्कूलों में मतदान कर विद्यार्थियों ने लोकतंत्र का पाठ पढ़ा। शुक्रवार को नोएडा के चार और ग्रेटर नोएडा व दादरी के पांच स्कूलों में वोटिंग हुई। स्कूलों में मतदान प्रक्रिया को लेकर छात्रों में खासा उत्साह दिखाई दिया। कई विद्यार्थियों ने कहा कि उनके शिक्षक पढ़ाई के साथ-साथ अनुशासन, संस्कार और जीवन के महत्वपूर्ण मूल्यों की सीख देते हैं।
नोएडा के सेक्टर-30 स्थित डीपीएस, मेरीगोल्ड पब्लिक स्कूल, कंपोजिट स्कूल नयाबांस और कंपोजिट स्कूल हरौला में विद्यार्थियों ने अपने पसंदीदा शिक्षक के पक्ष में मतदान किया। वहीं ग्रेटर नोएडा के श्री अमीचंद इंटर कॉलेज, सावित्री बाई फुले इंटर कॉलेज और लक्ष्मी कॉन्वेंट स्कूल,तिलपता में छात्रों ने मतदान किया। जबकि दादरी के पीएम श्री मायावती राजकीय बालिका इंटर कॉलेज और सेंट टेरेसा स्कूल में मतदान हुआ।
इस मौके पर स्कूल प्रबंधकों ने कहा कि शिक्षक केवल पाठ्यक्रम पूरा कराने तक सीमित नहीं होते बल्कि वह विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण में भी अहम भूमिका निभाते हैं। मतदान के माध्यम से छात्रों को अपने आदर्श शिक्षक के प्रति सम्मान व्यक्त करने का अवसर मिल रहा है। सेक्टर- 30 स्थित डीपीएस पिछले तीन वर्षों से मतदान प्रक्रिया में हिस्सा ले रहा है। मेरीगोल्ड पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल संजीव कुमार ने बताया कि शिक्षक और छात्र का रिश्ता विश्वास और मार्गदर्शन पर आधारित होता है। वहीं, कंपोजिट स्कूल नयाबांस की प्रिंसिपल लक्ष्मी रानी ने कहा कि एक अच्छा शिक्षक विद्यार्थियों को सिर्फ किताबों का ज्ञान नहीं देता, बल्कि जीवन में आगे बढ़ने का रास्ता भी दिखाता है। अमर उजाला शिक्षक सम्मान जैसी पहल शिक्षकों के योगदान को समाज के सामने लाने का बेहतर माध्यम है। कंपोजिट स्कूल हरौला की प्रिंसिपल अनिता सांकला ने बताया कि मतदान के दौरान छात्रों में काफी उत्साह नजर आया। पीएम श्री मायावती राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉ. छवि सिंह ने कहा कि इस पहल से छात्रों को लोकतंत्र को करीब से जानने का अवसर मिलता है। वहीं सेंट टेरेसा स्कूल की प्रधानाचार्य डॉ. प्रिया गंभीर ने कहा कि छात्रों को प्रिय शिक्षक चुनने का बेहतर मौका अमर उजाला ने दिया है।
नया रहा अनुभव
अपने प्रिय शिक्षक को चुनने का अनुभव नया रहा। वोटिंग प्रक्रिया से कई बातें समझ आईं। - दक्ष कुमार, डीपीएस सेक्टर- 30
पहली बार मुझे वोट डालने का मौका मिला है। मैंने अपनी पसंदीदा शिक्षक को वोट दिया। - रेशमी, कंपोजिट स्कूल नयाबांस
वोटिंग प्रक्रिया में शामिल होकर बहुत अच्छा लग रहा है। अपनी पसंद की शिक्षिका को वोट दिया है। - कनिष्क, कंपोजिट स्कूल हरौला
हर साल शिक्षकों को चुनने का मौका मिलता है। शिक्षक भी बेहतर कार्य करते हैं। - योगांशी शर्मा, पीएम श्री मायावती राजकीय बालिका इंटर कॉलेज,बादलपुर
अमर उजाला की पहल काफी अच्छी है। हमें यह चुनाव का मौका देती है। - अनुराधा,कक्षा 9 सेंट टेरेसा स्कूल सादोपुर
पहली बार प्रिय शिक्षक को चुनने के बाद काफी अच्छा लग रहा है। - आरव भाटी, लक्ष्मी कॉन्वेंट स्कूल, तिलपता
अमर उजाला की इस पहल से लोकतंत्र को समझने का मौका दिया। - रितु, श्री अमीचंद इंटर कॉलेज,ग्रेटर नोएडा
वोट देकर पता चला कि लोकतंत्र में वोट की कितनी ताकत होती है। - आराध्या, सावित्री बाई फुले इंटर कॉलेज
योगांशी शर्मा, कक्षा 12 पीएम श्री मायावती राजकीय बालिका इंटर कॉलेज,बादलपुर दादरी
योगांशी शर्मा, कक्षा 12 पीएम श्री मायावती राजकीय बालिका इंटर कॉलेज,बादलपुर दादरी
योगांशी शर्मा, कक्षा 12 पीएम श्री मायावती राजकीय बालिका इंटर कॉलेज,बादलपुर दादरी
योगांशी शर्मा, कक्षा 12 पीएम श्री मायावती राजकीय बालिका इंटर कॉलेज,बादलपुर दादरी
योगांशी शर्मा, कक्षा 12 पीएम श्री मायावती राजकीय बालिका इंटर कॉलेज,बादलपुर दादरी