नोएडा। सामाजिक कार्यकर्ता शालिनी सिंह ने सेक्टर-39 स्थित डिग्री कॉलेज का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विशेष रूप से कॉलेज में खेल सुविधाओं की स्थिति का जायजा लिया। कॉलेज की प्राचार्या अनिता मिश्रा ने कहा कि इस तरह के प्रयास कॉलेज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। कॉलेज परिसर में विद्यार्थियों के लिए आधुनिक बॉस्केटबॉल कोर्ट, सिंथेटिक ट्रैक और अन्य खेलों से जुड़ी सुविधाएं विकसित की जाएंगी, जिससे छात्रों को बेहतर अवसर मिल सकें। ब्यूरो