नोएडा। मेदांता अस्पताल में विश्व अल्जाइमर दिवस के उपलक्ष्य में वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें नोएडा, ग्रेटर नोएडा और दिल्ली से 250 से अधिक वरिष्ठ नागरिकों ने भाग लिया। कार्यक्रम में न्यूरोलॉजी निदेशक डॉ. कपिल सिंगल व डॉ. नमिता कौल ने अल्जाइमर रोग और डिमेंशिया के लक्षणों, शुरुआती संकेतों, कारणों और रोकथाम के उपायों पर विस्तार से चर्चा की। दोनों विशेषज्ञों ने बताया कि भूलने की आदत, चाबियां या नाम याद न रहना जैसे छोटे लक्षण भी अल्जाइमर की शुरुआती चेतावनी हो सकते हैं। कार्यक्रम में चेयर योगा व जेंटल स्ट्रेचिंग सत्र भी आयोजित किया गया। ब्यूरो