नोएडा (संवाद)। सेक्टर-62 स्थित सत्यम फैशन इंस्टीट्यूट में मिस एंड मिसेज रेड कार्पेट क्राउन ऑफ इंडिया सीजन-2 का ऑडिशन हुआ। निर्णायक मंडल में टीवी अभिनेत्री काजल चौहान, संस्थापक एवं सीईओ मायूरी मित्तल और संस्थान की प्राचार्या डॉ. नीतू मल्होत्रा शामिल रहीं। प्रतिभागियों का मूल्यांकन आत्मविश्वास, रैंप वॉक, प्रश्नोत्तर और व्यक्तित्व के आधार पर किया गया। कार्यक्रम में कई इन्फ्लुएंसर्स, फैशन डिजाइनर्स, उद्यमी और मेकअप आर्टिस्ट उपस्थित रहे।