नोएडा। सेक्टर-91 स्थित पंचशील बालक इंटर कॉलेज में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित विकास प्रदर्शनी के दूसरे दिन बड़ी संख्या में विद्यार्थियों और युवाओं ने विभिन्न सरकारी योजनाओं व विकास कार्यों की जानकारी प्राप्त की। इस दौरान नव अंशिका फाउंडेशन के कलाकारों ने लोकनृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। प्रदर्शनी में आयोजित निबंध लेखन प्रतियोगिता में कक्षा 10ए के शाश्वत पांडे ने प्रथम, अमन खान ने द्वितीय और ओम दुबे ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 19 जून को चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। प्रदर्शनी में विभिन्न विभागों के स्टॉल और ‘सेल्फी विद पीएम’ आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। ब्यूरो