फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: रखरखाव शुल्क विवाद में फंसी सफाई व्यवस्था, दो दिन से कर्मी हड़ताल पर

विज्ञापन
ग्रेनो वेस्ट के महागुन मंत्रा-1 सोसाइटी में रखरखाव शुल्क को लेकर विवाद, दो दिनों से सफाई कर्मी
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा (संवाद)। ग्रेनो वेस्ट स्थित महागुन मंत्रा-1 सोसाइटी में रखरखाव शुल्क विवाद के बीच सफाई कर्मियों की हड़ताल से व्यवस्था प्रभावित हो गई है। वेतन भुगतान को लेकर कर्मी दो दिन से काम पर नहीं आए हैं। इससे कॉमन एरिया और फ्लोर पर सफाई नहीं हो पा रही है और कई जगह कूड़ा जमा है। निवासी जेपी पांडेय ने बताया कि करीब 30 प्रतिशत फ्लैट मालिकों पर रखरखाव शुल्क बकाया है। उन्होंने कहा कि शुल्क का भुगतान करने वाले निवासियों को परेशानी नहीं होनी चाहिए। बेसमेंट में कूड़ा जमा होने से लोगों को दिक्कत हो रही है। निवासियों ने विवाद का जल्द समाधान कर सफाई कर्मियों का भुगतान कराने और लंबित रखरखाव संबंधी समस्याओं का स्थायी समाधान करने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें