फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चे के मुंह से आर-पार हुआ सरिया: दोस्तों संग होली खेल रहा था, बिल्डर के खिलाफ सोसायटी में आक्रोश; Video

Mon, 02 Mar 2026 10:03 PM IST
विकास कुमार माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा।

सार

बच्चे की जोर-जोर से रोने की आवाज सुनकर पार्क एरिया में टहल रहे लोग पहुंचे और बच्चे को उठाया है। इस दौरान 14 साल के बच्चे के साथ खेल रहे एक ओर बच्चे के माथे पर सरिया लगा है।
Register For Event
विज्ञापन
बच्चे के मुंह से आर पार हुआ सरिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेनो वेस्ट स्थित अजनारा होम्स सोसायटी में सोमवार को दोस्तों के साथ होली खेल रहे 14 साल बच्चे के मुंह में सरिया घुस गया। मुंह में सरिया घुस जाने से बच्चा बुरी तरह घायल हो गया। वहीं एक बच्चे के माथे पर सरिया लग गया। 

विज्ञापन

अस्पताल में भर्ती बच्चा
घटना में बच्चे की चीख पुकार सुनकर आनन-फानन में मौके पर लोग पहुंचे। उन्होंने बच्चे को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। आरोप है कि मेंटिनेंस टीम ने पौधे लगाने के बाद जानलेवा सरिया को छोड़कर रखा है, जिसकी चपेट में बच्चा आ गया है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

दोस्तों संग खेल रहा था होली
सोसायटी के निवासी अंकित मिश्रा ने बताया कि परिसर के टावर एन टावर में उमेश अपने परिवार के साथ रहते हैं। सोमवार को रात के समय होली के अवसर पर 14 साल का बच्चा अपने दोस्तों के साथ पार्क में खेल रहा था। ओपन एरिया में हरियाली लगाने के बाद उसके चारों तरफ पतले वाले सरिया लगाए हुए हैं।
विज्ञापन

रोने की आवाज सुनकर आए लोग
आरोप है कि पार्क एरिया में लगे सरिया के कारण बच्चा हादसे का शिकार हुआ हैं। उन्होंने बताया कि बच्चे की जोर-जोर से रोने की आवाज सुनकर पार्क एरिया में टहल रहे लोग पहुंचे और बच्चे को उठाया है। इस दौरान 14 साल के बच्चे के साथ खेल रहे एक ओर बच्चे के माथे पर सरिया लगा है। दोनों बच्चों को निवासी आनन-फानन में अस्पताल लेकर पहुंचे है। हालांकि अब बच्चे की हालत में सुधार है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें