फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जीबीयू छात्रा की मौत पर कार चालक पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
दनकौर। यमुना एक्सप्रेसवे के सर्विस रोड पर करीब 9 दिन पहले सड़क हादसे में गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय (जीबीयू) की एक छात्रा की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। मामले में छात्रा के परिवार की शिकायत पर पुलिस ने मंगलवार को आरोपी कार चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। नोरंगपुर गांव निवासी मनोज ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उसकी बेटी अलका नागर गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में बीए सेकंड ईयर की छात्रा थी। 3 नवंबर को छुट्टी के बाद वह अपनी बेटी को स्कूटी से लेकर घर को लौट रहे थे। यमुना एक्सप्रेसवे के सर्विस रोड के पास वह स्कूटी से उतरकर कुछ दूरी पर एक कॉल सुन रहे थे। बेटी स्कूटी के पास खड़ी हुई थी। इस दौरान दनकौर की तरफ से तेज गति में आई एक स्विफ्ट कार के चालक ने बेटी और स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई थी। इलाज के दौरान उसी दिन अस्पताल में मौत हो गई थी। कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह का कहना है कि आरोपी की पहचान कर गिरफ्तार किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें