फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सीवर ओवर फ्लो की समस्या से निवासी परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर अल्फा दो में रहने वाले लोग पिछले दो माह से सीवर ओवर फ्लो की समस्या से परेशान हैं। निवासियों का आरोप है कि कई बार समस्या के समाधान की मांग उठा चुके हैं,लेकिन कोई समाधान अब तक नहीं निकला है। उनका कहना है कि सेक्टर की शायद ही ऐसी कोई गली होगी,जिसमें सीवर का पानी न बह रहा हो। घरों के सामने गंदा पानी बहने से लोग परेशान हैं। सेक्टर के लोग गंदे पानी के बीच से होकर जाने को विवश हैं। पानी में मच्छर पनप रहे हैं। इस मौसम में डेंगू व मलेरिया का खतरा रहता है। ऐसे में लोगों को बीमारी फैलने का डर सता रहा है। सेक्टर के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष सुभाष भाटी का कहना है कि लगातार शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। समस्या के कारण सेक्टर के लोगों में भारी नाराजगी है। लोगों को साथ लेकर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण कार्यालय पर प्रदर्शन की तैयारी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें