फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बारिश के बाद मिली राहत, आज फिर बढ़ेगा तापमान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नोएडा। बृहस्पतिवार दोपहर हुई बारिश के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली। हालांकि शुक्रवार सुबह फिर से लोगों ने तेज धूप के कारण गर्मी महसूस की। अब मौसम विभाग ने शनिवार को मौसम साफ रहने का अनुमान लगाया है। विभाग के मुताबिक अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। इसके साथ ही दिन में तेज धूप निकलेगी।
विज्ञापन

शुक्रवार को भी मौसम विभाग ने दिन में बारिश की संभावना जताई थी, लेकिन दिनभर बादलों की आवाजाही के बावजूद बारिश नहीं हुई। शाम तक आसमान साफ हो गया। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं शाम के समय 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं, जिससे लोगों को कुछ राहत महसूस हुई। तेज हवाओं के कारण वातावरण ठंडा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें