फोटो
ग्रेटर नोएडा। गौड़ सिटी-वन के 4 एवेन्यू में राष्ट्रीय कवि संगम नोएडा महानगर इकाई की ओर से मासिक काव्य गोष्ठी आयोजित की गई। राष्ट्रीय कवि संगम के ध्येय वाक्य राष्ट्र जागरण धर्म हमारा और शब्दों से संवेदना, कविता से राष्ट्र साधना की भावना पूरे कार्यक्रम में दिखाई दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय कवि संगम के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश मित्तल ने की। अंतरराष्ट्रीय कवि सुदीप भोला ने देशभक्ति, मानवीय संवेदनाओं और समसामयिक विषयों पर कविताएं पढ़ीं। साहित्य प्रेमियों ने देर तक काव्य पाठ का आनंद लिया। इस मौके पर संजीव अग्रवाल,पूर्व एडीजी के. सत्यनारायण, अनिरुद्ध दुबे और प्रशांत मिश्रा मौजूद रहें।