ग्रेटर नोएडा (संवाद)। वर्ल्ड ट्रेड कनेक्ट बिजनेस एंड इंडस्ट्री एसोसिएशन (डब्ल्यूटीसीबीआईए) के सहयोग से ग्रेनो वेस्ट स्थित स्पर्श ग्लोबल स्कूल में शुक्रवार को स्वर्ण आरंभ प्ले स्कूल इम्पैक्ट अवॉर्ड कार्यक्रम हुआ। इसका उद्देश्य प्रारंभिक बाल शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय, नवाचारी एवं प्रभावशाली योगदान देने वाले प्ले स्कूलों को सम्मानित करना रहा। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि शिक्षाविद और वित्त विशेषज्ञ शिशिर अग्रवाल ने किया। उन्होंने कहा कि प्ले स्कूल केवल शिक्षण संस्थान नहीं बल्कि बच्चों के व्यक्तित्व निर्माण की पहली सीढ़ी होते हैं। स्पर्श यूनिवर्स के सीईओ अमित सक्सेना ने कहा कि प्ले स्कूल बच्चों के भविष्य की पहली प्रयोगशाला होते हैं जहां सीखने की प्रक्रिया आनंद, सुरक्षा और संवेदनशीलता के साथ आगे बढ़ती है।