फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित कर श्रद्धालुओं ने मांगी सुख-समृद्धि

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा में चैती छठ महापर्व उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया
विज्ञापन

नोएडा(संवाद)। चैत्र शुक्ल पक्ष सप्तमी तिथि पर नोएडा में चैती छठ महापर्व उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। व्रतियों ने सुबह-सुबह जल में खड़े होकर उगते सूर्यदेव को अर्घ्य दिया और परिवार की सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना की।



शहर के सनातन धर्म मंदिर और विभिन्न छठ घाटों पर श्रद्धालु उमड़े। सेक्टर-110 के छठ घाट को फूलों और अन्य सजावटी वस्तुओं से सजाया गया। सैकड़ों व्रतियों ने नारियल, लड्डू, पकवान, बताशा, ईख, बत्ती और फलों को सूप में रखकर जल और दूध से अर्घ्य दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अखिल भारत हिन्दू महासभा एवं अखिल भारतीय प्रवासी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. मुन्ना कुमार शर्मा ने बताया कि यह पर्व वर्ष में दो बार, चैत्र और कार्तिक महीने में पूर्वांचल के लोग बड़ी श्रद्धा के साथ मनाते हैं। सेक्टर-71 के शिव शक्ति अपार्टमेंट की 60 वर्षीय मूंगा देवी ने भी व्रत रखा और अर्घ्य अर्पित किया। उन्होंने बताया कि वह कई वर्षों से व्रत कर रहीं हैं। इस अवसर पर बच्चों ने मेले का आनंद उठाया। परिवार और समुदाय के साथ यह पर्व लोगों के लिए हर्षोल्लास और आनंद का अवसर बन गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें