दादरी(संवाद)। ग्रेटर नोएडा जोन के डीसीपी डॉ. प्रवीन कुमार रंजन ने दादरी के कस्बा चौकी प्रभारी एसआई सुरेश चंद शर्मा को सस्पेंड कर दिया। उन पर कार्यों में लापरवाही व रिश्वत लेने के आरोप लगाए गए थे। विधायक ने इस मामले में कार्रवाई की मांग की थी। एसीपी प्रशाली गंगवार ने बताया कि चौकी प्रभारी मामलों का खुलासा नहीं कर पा रहे थे। जनता व प्रतिनिधि के साथ उनका व्यवहार सही नहीं रहा। प्रभारी को कारण बताओ नोटिस जारी भी किया गया। चौकी में पहले से तैनात एसआई मोहित कुमार को प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।