नोएडा। रहम फाउंडेशन की ओर से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिसरख में टीबी के मरीजों को पोषण पोटली वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 50 टीबी के मरीजों को पोषण पोटली दी गई। इस मौके पर जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. आरपी सिंह मरीजों को टीबी से बचाव के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि सभी मरीजों को समय से दवा खानी चाहिए और पूरे समय तक उपचार करना चाहिए। कार्यक्रम से आभाष कंसल, डीपीएम मंजीत कुमार, अम्बुज पांडेय,रवींद्र राठी, शिल्पा अरोड़ा, सत्यार्थ राय, देवेन्द्र आदि उपस्थित रहें। ब्यूरो