दादरी (संवाद)। एनटीपीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक गुरदीप सिंह ने कहा कि कंपनी ने सुरक्षा के मानक को अपनाकर बेहतर काम किए हैं। इसके लिए कई बार संस्थान को सम्मान मिला है। आज एनटीपीसी का 51वां स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। वह एनटीपीसी दादरी के प्रशासनिक भवन स्थित सम्मेलन पार्क में समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि एनटीपीसी के कई संयंत्रों ने शत प्रतिशत बिजली का उत्पादन किया है। वहीं कार्यकारी निदेशक एवं परियोजना प्रमुख चंद्रमौली काशिन ने कहा कि एनटीपीसी की 50 साल की गौरवशाली यात्रा रही है।