फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नामी सोसाइटी की फिर काटी बिजली: 31 टावर...15 हजार निवासी, दो घंटे से नहीं लाइट; करोड़ों का है बकाया

Fri, 21 Nov 2025 04:00 PM IST
अनुज कुमार माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा

सार

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की महागुन माईवुड्स सोसायटी में करीब 3 करोड़ रुपये बिजली बिल बकाया होने से एनपीसीएल ने बिजली सप्लाई बंद कर दी। एक सप्ताह में दूसरी बार कटौती से 15 हजार से अधिक निवासी परेशान, डीजी पर अतिरिक्त चार्ज के बावजूद लोड नहीं झेल पा रहा।
Register For Event
विज्ञापन
Electricity (file Photo) - फोटो : AdobeStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित महागुन माईवुड्स सोसायटी का बिजली का बिल नहीं जमा होने पर एनपीसीएल ने बिजली काट दी। निवासियों का आरोप है कि पिछले पांच दिनों में दूसरी बार बिजली काट दी गई है। सोसाइटी का करीब तीन करोड़ रुपये का बिजली का बिल बकाया है।

विज्ञापन

आरोप है कि पिछले दो घंटे से 31 टॉवर में रहने वाले 15 हजार से अधिक निवासी परेशान है। उनका कहना है कि समय से मेंटेनेंस देने के बाद भी बिजली का बिल नहीं जमा किया जा रहा है। निवासी नीरज ने बताया कि शुक्रवार  को करीब एक बजे से एनपीसीएल की मैन सप्लाई ठप है। डीजी से सप्लाई दी जा रही है।
विज्ञापन

परिसर में डीजी के नाम पर मोटे रकम वसूल की जा रही है। लेकिन वे भी लोड अधिक होने पर ठप हो जाता है। जिसका खामियाजा अब निवासियों को उठाना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि एक सप्ताह में दूसरी बार है जब सोसाइटी की बिजली काट दी गई है। उन्होंने बताया कि बिल्डर की नाकामी का खामियाजा निवासियों को झेलना पड़ रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें