फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: 114 सेक्टरों के साथ बसेगा न्यू नोएडा, 71 में उद्योग, 19 में बसेंगे घर; सेक्टरवार खाका तैयार, पढ़ें प्लान

Sun, 29 Nov 2026 08:19 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

न्यू नोएडा में शामिल गांव गौतमबुद्ध नगर के दादरी और बुलंदशहर क्षेत्र में स्थित हैं। इसमें 71 सेक्टर औद्योगिक और 19 आवासीय होंगे। बुलंदशहर के नजदीक सेक्टर-85, 86 और 87 आवासीय होंगे, जबकि सेक्टर-88, 90, 92, 93, 101 और 102 औद्योगिक उपयोग के लिए विकसित किए जाएंगे।
Register For Event
विज्ञापन
114 सेक्टरों के साथ बसेगा न्यू नोएडा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दादरी से खुर्जा के बीच 80 गांवों की जमीन पर विकसित होने वाले दादरी-नोएडा-गाजियाबाद इनवेस्टमेंट रीजन (न्यू नोएडा) का सेक्टरवार खाका तैयार हो गया है। मास्टरप्लान 2024 के अनुसार नोएडा प्राधिकरण ने करीब 200 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में 114 सेक्टरों का नियोजन किया है। इसमें 71 सेक्टर औद्योगिक और 19 आवासीय होंगे। नियोजन विभाग की ओर से तैयार इस योजना को प्राधिकरण की आधिकारिक मंजूरी भी मिल गई है। अब जमीन अधिग्रहण और सेक्टरों के भू-उपयोग के अनुसार विकास की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।

विज्ञापन
Trending Videos

न्यू नोएडा में शामिल गांव गौतमबुद्ध नगर के दादरी और बुलंदशहर क्षेत्र में स्थित हैं। इसका पहला सेक्टर दादरी में शिव नादर विश्वविद्यालय के सामने जीटी रोड के दूसरी ओर विकसित होगा। जीटी रोड और ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे के बीच 15 सेक्टर प्रस्तावित हैं। इनमें शुरुआती सेक्टरों का भू-उपयोग आवासीय रखा गया है। इसके अलावा जीटी रोड के दूसरी ओर सेक्टर-10 और 11 भी आवासीय होंगे। आनंदपुर इंटरचेंज के आसपास सेक्टर-32, 33, 34, 48 और 49 विकसित किए जाएंगे। सिकंदराबाद की ओर सेक्टर-58, 59, 60, 65, 66, 67 और 68 प्रस्तावित हैं। इस क्षेत्र में चौड़ी सड़कों के लिए बड़े भूखंड चिह्नित किए गए हैं। राष्ट्रीय राजमार्गों के आसपास भी भविष्य की विकास संभावनाओं को देखते हुए जमीन आरक्षित रखी गई है।

आंतरिक लेआउट प्लान बनेगा अगला कदम
न्यू नोएडा के सेक्टरों का नियोजन मास्टर प्लान-2041 के तहत किया गया है। अब प्रत्येक सेक्टर का आंतरिक नियोजन यानी लेआउट प्लान तैयार किया जाएगा। इसके बाद विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा।  -मीना भार्गव, जीएम, नियोजन, नोएडा प्राधिकरण

बुलंदशहर के नजदीक सेक्टर-85 86 और 87, होंगे आवासीय 
बुलंदशहर के नजदीक सेक्टर-85, 86 और 87 आवासीय होंगे, जबकि सेक्टर-88, 90, 92, 93, 101 और 102 औद्योगिक उपयोग के लिए विकसित किए जाएंगे। ये सेक्टर बुलंदशहर बाईपास रोड के आसपास होंगे। वहीं, खुर्जा की ओर न्यू नोएडा का अंतिम हिस्सा औद्योगिक क्षेत्र के रूप में विकसित होगा। यहां सेक्टर-19 सेक्टरों में होगा आवासीय विकास न्यू नोएडा में आवासीय भू-उपयोग के लिए 28.11 वर्ग किमी जमीन निर्धारित की गई है। यह कुल क्षेत्रफल का 13.44 प्रतिशत है। इसके मुकाबले मौजूदा नोएडा में आवासीय क्षेत्र की हिस्सेदारी करीब 37 से 38 प्रतिशत है। आवासीय उपयोग वाले सेक्टरों में 1 से 8, 11 से 15, 58, 60, 65, 68, 85, 86 और 87 शामिल हैं। इनमें आवासीय भूखंडों के साथ ग्रुप हाउसिंग भी विकसित की जाएगी।

16 सेक्टरों में वाणिज्यिक गतिविधियां
वाणिज्यिक उपयोग के लिए 849.96 हेक्टेयर जमीन चिह्नित की गई है। यह कुल क्षेत्रफल का 4.06 प्रतिशत है। इसके तहत सेक्टर-2, 3, 5, 6, 7, 12, 17, 46, 57, 58, 60, 61, 65, 87, 99 और 100 में वाणिज्यिक गतिविधियां विकसित होंगी।

न्यू नोएडा में सात सेक्टर पूरी तरह संस्थागत उपयोग के लिए निर्धारित किए गए हैं। इनमें सेक्टर-12ए, 16, 72, 73, 76, 91 और 107 शामिल हैं। इसके अलावा सेक्टर-14, 15, 33, 47, 49, 60, 62, 75, 87, 103, 108, 109, 110 और 114 के कुछ हिस्सों में भी संस्थागत गतिविधियों के लिए जमीन रखी गई है।

71 सेक्टरों में उद्योग और वेयरहाउसिंग
औद्योगिक गतिविधियों के लिए सबसे अधिक 71 सेक्टर निर्धारित किए गए हैं। इनमें सेक्टर-18 से 47 के बीच के कई सेक्टरों के अलावा 51 से 57, 61 से 64, 69 से 75, 79 से 84, 88 से 90, 92 से 103 और 105, 108 से 112 व 114 शामिल हैं। इनमें कई सेक्टर यूपीसीडा क्षेत्र के अंतर्गत भी चिह्नित हैं। औद्योगिक सेक्टरों में वेयरहाउसिंग के लिए भी भूखंड विकसित किए जाएंगे। न्यू नोएडा के कुल क्षेत्रफल में औद्योगिक उपयोग की हिस्सेदारी करीब 40 प्रतिशत होगी।
विज्ञापन

नहीं बनेगा सेक्टर -13
सेक्टर-13 नहीं होगा न्यू नोएडा में भी। इसकी जगह सेक्टर-12ए विकसित होगा।
जीटी रोड सेक्टर-2 और 3 के पास से न्यू नोएडा में प्रवेश करेगी और आगे सेक्टर-48 व 49 तक जाएगी।
औद्योगिक सेक्टर-53, 54, 55, 62, 63, 71 और 77 ईस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के किनारे प्रस्तावित हैं।
दनकौर रेलवे स्टेशन के नजदीक सेक्टर-54, 55 और 62 होंगे। 111, 112 और 114 प्रस्तावित हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें