कब्रिस्तान में पौधे लगाते संगठन के सदस्य।
- फोटो : udhampur news
उधमपुर। गैर सरकारी संगठन ''''''''जियो और जीने दो'''''''' के सदस्यों की तरफ से प्रधान तारिक शाह की अध्यक्षता में आदर्श कॉलोनी कब्रिस्तान में स्वच्छता और पौधरोपण अभियान चलाया गया। इसमें संस्था सदस्यों सहित अन्य स्थानीय लोगों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया।
संस्था के प्रधान ने कहा कि आज के दौर में सामने आ रहीं प्राकृतिक आपदाओं से बचाव का एकमात्र उपाय पौधरोपण है। आज हमने प्रण किया कि आने वाले समय में पांच हजार के करीब पौधे लगाए जाएंगे। तमाम लोगों से भी अपील है कि इसमें शामिल होकर अभियान को आगे बढ़ाएं जिससे आने वाले समय में ऐसी आपदाओं से बचा जा सके।
उन्होंने कहा कि हमें ऐसी त्रासदियों से सबक लेना चाहिए। उधमपुर शहर में करीब 15 वेटलैंड थे। कई तालाब थे जिनमें से करीब एक या दो ही बचे हैं और यह एक चिंता का विषय है। सरकार से भी अपील है कि वेटलैंड बढ़ाए जाएं। ग्रामीण इलाकों के किसानों से भी अपील है कि अपनी जमीन में तालाब बनाएं और पर्यावरण को बचाने में अपना योगदान दें।
इस मौके पर मुख्तियार ,फैसल , मोहिनी वर्मा, आकिब, राजेश खजूरिया, अली, परवेज अहमद लोन, तालिब हुसैन के अतिरिक्त अन्य लोग उपस्थित थे।