चिनैनी। चिनैनी से मोटरशैड पैदल मार्ग की हालत में सुधार की मांग स्थानीय लोगों ने उठाई है । लोगों ने कहा कि दशकों पुराना पैदल मार्ग जहां से हर रोज हजारों लोगों की आवाजाही होती है उस मार्ग की हालत में अभी भी सुधार नहीं किया गया ।
स्थानीय निवासी सुनील चंद, करतार नाथ, बेली राम ने कहा कि चिनैनी मोटरशैड पैदल मार्ग पर मादा, चिरडी, कित्थर, चंप्याड़ी, घंटवाल तथा अन्य जगहों से लोग आते जाते हैं । मार्ग एक तो पथरीला है ऊपर से बरसात के दिनों में मिट्टी वाला एरिया फिसलन भरा हो जाता है। कई बार राहगीर गिरकर घायल भी हो जाते हैं । उन्होंने कहा कि इस मार्ग से हर रोज हजारों लोग आते-जाते हैं। अगर मार्ग की हालत सुधर जाए तो लोगों की परेशानियां काफी कम होंगी । लोगों ने प्रशासन से इस समस्या पर विशेष ध्यान दिए जाने की मांग उठाई है ।