नोएडा। सेक्टर-12 स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में शुक्रवार को स्पिक मैके के तत्वावधान में भारतीय शास्त्रीय संगीत पर आधारित कार्यक्रम हुआ। नित्यानंद हलदर ने बांसुरी वादन की प्रस्तुति दी। शैलेंद्र मिश्रा ने तबले पर अद्भुत संगत के साथ सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। मुख्य अतिथि राजेंद्र शर्मा, करन और रेखा शर्मा रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्य मोहित वशिष्ठ ने सभी को शॉल और स्मृति चिह्न देकर अतिथियों का स्वागत किया। इस कार्यक्रम में लगभग 1000 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया और भारतीय संगीत की मधुर धुनों का आनंद उठाया। ब्यूरो