फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: निरीक्षण और सुविधाओं का मूल्यांकन किया

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। जिला अस्पताल में शनिवार को डीएनबी (डिप्लोमेट ऑफ नेशनल बोर्ड) कार्यक्रम के तहत असेसमेंट राउंड आयोजित किया गया। यह राउंड एनेस्थीसिया विभाग में डिप्लोमा सीट के आवेदन की प्रक्रिया के तहत किया गया। असेसमेंट का संचालन जीएमसी अमृतसर, पंजाब की प्रोफेसर डॉ. रंजना खेतरपाल ने किया। उन्होंने अस्पताल के विभिन्न विभागों का निरीक्षण किया और सुविधाओं का मूल्यांकन किया। एनेस्थीसिया विभाग की कंसल्टेंट डॉ. अंजली कर्दम और डॉ. गीता ने विभाग से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं के बारे में बताया। अस्पताल की सीएमएस डॉ. अजय राणा ने बताया कि प्रदेश सरकार की इस पहल से जिला अस्पताल में डॉक्टरों को बेहतर ट्रेनिंग और अनुभव मिल सकेगा। डीएनबी सीट मिलने से जिला अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार होगा और मरीजों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराया जा सकेगा। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें