फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिसाहड़ा कांड: अखलाक हत्याकांड में आज होगी सुनवाई, आरोपियों के खिलाफ चल रहे मुकदमे वापस लेने की है मांग

Thu, 18 Dec 2025 12:28 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा

सार

बिसाहड़ा गांव में अखलाक मॉब लिंचिंग के मामले अभियोजन ने केस वापसी की अर्जी लगाई है। जिस पर आज सुनवाई होगी।
Register For Event
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जारचा कोतवाली क्षेत्र के बिसाहड़ा गांव में अखलाक मॉब लिंचिंग के मामले में आरोपियों के खिलाफ चल रहे मुकदमे को वापस लेने के मामले में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (एफटीसी-1) की अदालत आज सुनवाई होगी। 

विज्ञापन


न्यायालय में विचाराधीन चर्चित मामले में अभियोजन की ओर से मुकदमा वापस की अर्जी लगाई थी। शासन व संयुक्त निदेश अभियोजन के आदेश के बाद सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता (फौजदारी) द्वारा अदालत में प्रार्थना पत्र दिया गया है। जिसमें सामाजिक सद्भाव की बहाली को देखते हुए मुकदमा वापस लेने का आदेश पारित करने की अनुमति मांगी है। 26 अगस्त 2025 को जारी शासनादेश के अनुसार यह मुकदमा वापस लेने का निर्णय हुआ था।

संयुक्त निदेशक अभियोजन ने 12 सितंबर 2025 को पत्र जारी करते हुए जिला शासकीय अधिवक्ता (फौजदारी) को इस संबंध में कार्रवाई के निर्देश दिए थे। पत्र में कहा गया था कि राज्यपाल द्वारा अभियोजन वापसी की अनुमति दी गई है। यह कार्रवाई दंड प्रक्रिया संहिता की धारा-321 के तहत की गई है। इसके बाद अभियोजन की ओर से 15 अक्तूबर को मुकदमा वापसी की अर्जी लगाई गई थी। मामले में सुनवाई के लिए अदालत ने 12 दिसंबर की तारीख दी थी। इसके बाद सुनवाई के लिए 18 दिसंबर की तारीख दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें