फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जिला अस्पताल में लगे कैंप में सैकड़ों गर्भवती महिलाओं ने कराई जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



पलवल।
जिला नागरिक अस्पताल में हर माह की तरह इस महीने भी 9 तारीख को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (पीएमएसएमए) के तहत प्रसव पूर्व जांच (एएनसी) कैंप लगाया गया। कैंप का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं को गुणवत्तापूर्ण, सुरक्षित और नि:शुल्क प्रसवपूर्व स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। अभियान के तहत मुख्य रूप से दूसरे और तीसरे तिमाही में पहुंच चुकी महिलाओं की विशेष जांच की जाती है। गर्भावस्था के दौरान उत्पन्न होने वाली किसी भी जटिलता का समय रहते पता लगाया जा सके और मां बच्चे का स्वास्थ्य सुरक्षित रहे।
विज्ञापन



कैंप में 183 से अधिक महिलाओं की ब्लड प्रेशर, हिमोग्लोबिन, यूरिन, ब्लड शुगर, वजन, एचआईवी, सिफलिस व हाइपर थायरॉयड की जांच कराई और 97 महिलाओं के नि:शुल्क अल्ट्रासाउंड हुए। इसके साथ ही गर्भवती महिलाओं को आवश्यक टीकाकरण भी लगाया गया और कैल्शियम व आयरन की गोलियां वितरित की गई। अस्पताल प्रशासन की ओर से बताया गया कि सभी जांच आधुनिक उपकरणों के माध्यम से की जाती हैं, जिससे जांच की रिपोर्ट सटीक और जल्दी मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें