ग्रेटर नोएडा (संवाद)। इंपीरियल क्रिकेट मैदान पर चल रहे दूसरे राधे श्याम शर्मा मेमोरियल इनविटेशन प्राइज मनी क्रिकेट टूर्नामेंट के लीग मैच में गोल्डन हॉक्स ने अजमल खान सीसी को सुपर ओवर में पराजित किया। मैच में कुनाल शर्मा मैन ऑफ द मैच रहे। अजमल खान सीसी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवर के मुकाबले में 10 विकेट के नुकसान पर 171 रन का स्कोर खड़ा किया। शुभम शर्मा ने 75 रन की पारी खेली। विपक्षी टीम की ओर से कुनाल शर्मा ने चार विकेट हासिल किए। लक्ष्य को हासिल करने उतरी गोल्डन हॉक्स की टीम भी दस विकेट के नुकसान पर 171 रन ही बना सकी। कुनाल शर्मा ने 35 रन की पारी खेली। अजमल खान सीसी की ओर से तेजिंदर ने तीन विकेट हासिल किए। सुपर ओवर में पहले खेलने उतरी गोल्डन हॉक्स की टीम ने एक विकेट पर 17 रन बनाए। विपक्षी टीम दो विकेट पर 11 रन ही बना सकी।