फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बिजली चोरी में 9 पर प्राथमिकी, 25 किलोवॉट से ज्यादा मिला लोड

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। विद्युत निगम ने बुधवार को छापेमारी करते हुए 9 लोगों को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा। टीम ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए बिजली चोरी पकड़ी। इस दौरान कुल 25.955 किलोवाट बिजली चोरी का लोड पकड़ा गया। बकापुर उपकेंद्र क्षेत्र में थोरा गांव से तीन लोग बिजली चोरी करते मिले। इसी तरह बहलोलपुर क्षेत्र में दो लोग पकड़े गए। दादरी क्षेत्र में चार घरों में चोरी से बिजली उपयोग होते हुए मिली। अधिशासी अभियंता रेड अमित त्रिपाठी ने बताया सभी के विरुद्ध एंटी पावर थेफ्ट थाने में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें