नोएडा (संवाद)। रजत विहार के सी ब्लॉक में विश्व हिंदू परिषद के तत्वाधान में दुर्गा अष्टमी उत्सव, गरबा-डांडिया, सिंदूर और शस्त्र पूजन हुआ। यूनाइटेड रजत विहार परिवार की मातृ-शक्ति ने गरबा और डांडिया की प्रस्तुतियां दीं। नृत्य और संगीत का निर्देशन ममता गौड़ और अंजू रानी ने किया। मुख्य वक्ता विहिप नोएडा के जिला अध्यक्ष अनिल चतुर्वेदी ने कहा कि दुर्गाष्टमी मातृ-शक्ति और बच्चों की भक्ति से और भी प्रबल होती है। मुख्य अतिथि जिला मंत्री दिनेश महावर, जेपी शर्मा, आरआर कसाना, राजीव शर्मा आदि मौजूद है।