फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: एफडब्ल्यूएसीए ने जीती ओजे गोल्ड अंडर-14 ट्राफी

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा(संवाद)। नोएडा के क्लब ड्यूसी-11 क्रिकेट मैदान पर चल रहे ओजे गोल्ड अंडर-14 डे-नाइट चैंपियन ट्राफी के फाइनल में एफडब्ल्यूएसीए ने 72 रन से जीत हासिल कर ट्राफी पर कब्जा किया। मैच में शानदार प्रदर्शन करने वाले रिताज मलिक को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। विजेता टीम के कोच अजय भारद्वाज ने बताया कि मंगलवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में एफडब्ल्यूएसीए ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट के नुकसान पर 263 रन का स्कोर खड़ा किया। रिताज मलिक ने 197 रन की शानदार पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी क्लब ड्यूसी-11 की टीम नौ विकेट के नुकसान पर 191 रन ही बना सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें