फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ऐतिहासिक द्रोणाचार्य मंदिर के आसपास मीट की 12 दुकानें बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
दनकौर। कस्बे में शुक्रवार शाम नगर पंचायत और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए करीब 12 मीट की दुकानों को बंद करा दिया। यह कार्रवाई मुख्यमंत्री पोर्टल पर की गई शिकायत के आधार पर की गई है। नगर पंचायत अधिकारियों के अनुसार, कस्बे के कुछ लोगों ने महाभारत कालीन गुरु द्रोणाचार्य के ऐतिहासिक मंदिर के आसपास मीट की दुकानों के संचालन पर आपत्ति जताते हुए शिकायत दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

दनकौर में स्थित प्राचीन ऐतिहासिक द्रोणाचार्य मंदिर के आसपास कई वर्षों से मीट की दुकानें संचालित हो रही थीं। इसको लेकर हिंदू संगठनों ने विरोध जताया और धार्मिक आस्थाओं का हवाला देते हुए दुकानों को हटाने की मांग की थी। लोगों का आरोप है की मुख्य रास्तों पर यह दुकान संचालित है। जिसके कारण काफी परेशानी लोगों को होती है। मामला मुख्यमंत्री पोर्टल तक पहुंचने के बाद प्रशासन हरकत में आया। शुक्रवार को नगर पंचायत की टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ मौके पर पहुंचकर दुकानों को बंद कराया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें