फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: लापरवाही पर 14 बीएलओ का चार दिन का वेतन कटा

विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीएम सदर ने विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में काम नहीं करने पर की कार्रवाई, अब होगी एफआईआर
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी व एसडीएम सदर ने विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में काम नहीं करने पर 14 बीएलओ का चार दिन का वेतन काटा है। लगातार चेतावनी के बाद भी बीएलओ काम नहीं कर रहे थे। एसडीएम ने चेतावनी दी है कि अगर काम नहीं किया तो अब एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।

दादरी विधानसभा के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी आशुतोष गुप्ता ने बताया कि 4 नवंबर से विधानसभा की मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान चल रहा है। इसमें 1868 बूथों पर बीएलओ को घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करना होगा लेकिन काफी बीएलओ काम नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 4 से 7 नवंबर के बीच किसी ने काम नहीं किया है। इस पर बीएलओ शिवानी राजपूत, रजनी, गायत्री प्रभा, रामबाला पटेल, राजेश, विजय लक्षमी, सुनीता, पुनीता, सविता चौधरी, अमृता सिंह, नेहा शर्मा, ऊषा रानी, पूनम और मनीषा शर्मा का वेतन काटा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें