दुकानदारों को करना पड़ रहा है लकड़ी के चूल्हों का इस्तेमाल
मुबस्सिर हुसैन
यमुना सिटी। यमुना सिटी और आसपास के कस्बों में छोटे सिलिंडर भी मिलना बंद हो गए हैं। दुकानदारों को लकड़ी के चूल्हों का इस्तेमाल करना पड़ रहा है। दुकानदारों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से एजेंसी पर कॉमर्शियल गैस सिलिंडर उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं। एजेंसियों से मिलने वाले पांच किलो के सिलिंडर नहीं मिलने से ज्यादा परेशानी हो रही है। दुकानदारों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द कॉमर्शियल गैस सिलेंडरों की सप्लाई सुचारू कराई जाए।
गैस एजेंसियों से सिर्फ घरेलू सिलेंडर की सप्लाई हो रही है। कॉमर्शियल सिलेंडर गोदाम में खाली पड़े हुए हैं। इसके कारण दुकानदारों को उपलब्ध नहीं कराए जा पा रहे हैं।
कोट
कॉमर्शियल सिलिंडर नहीं मिलने के कारण कामकाज में दिक्कतें आ रहीं हैं।
-रमेश
पांच किलो के सिलिंडर उप्लब्ध थे, लेकिन वो भी जल्दी खत्म हो गए।
-आकाश