ग्रेटर नोएडा। साइट-5 स्थित एक गत्ता फैक्टरी में सोमवार को दिवाली की रात आग लग गई। सूचना पर ईकोटेक-1 एवं ग्रेटर नोएडा से दो गाड़ियां मौके पर पहुंची। दमकल की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आग को नियंत्रित कर अन्य स्थानों पर फैलने से रोका। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। फायर टीम ने आग को आसपास के भवनों तक फैलने से रोका। वहीं एफएसओ जितेंद्र कुमार ने बताया कि घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया था। ब्यूरो