फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: फादर एग्नल ने जीती ट्रॉफी

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। सेक्टर डेल्टा-2 स्थित बेथनी कॉन्वेंट स्कूल में इंटर स्कूल द्वितीय एथलेटिक मीट का आयोजन हुआ। एथलेटिक मीट में जीसस एंड मेरी, फादर एग्नल, सेंट जोसेफ, बीएलएस वर्ल्ड, सेंट फ्रांसिस और अर्सलाइन को खिलाड़ियों ने भाग लिया। एलकेजी से कक्षा 2 तक के विद्यार्थियों के लिए आयोजित प्रतियोगिता में 50 मीटर दौड़, 50 मीटर बाधा दौड़ तथा 200 मीटर रिले दौड़ जैसे इवेंट शामिल रहे। फादर एग्नल स्कूल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्कूल ट्रॉफी पर कब्जा किया। इस मौके पर बेथनी कॉन्वेंट स्कूल की प्रधानाचार्या सिस्टर डॉ. शिल्पा मेरी, पीटीआई पूनम यादव, विशाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें