फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: प्लॉट के विवाद में बुजुर्ग से मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
रबूपुरा थाना क्षेत्र के रौनीजा की वारदात, पुलिस से शिकायत
विज्ञापन

रबूपुरा। रबूपुरा थाना क्षेत्र के रौनीजा में प्लाॅट के विवाद में एक बुजुर्ग से मारपीट की गई। माले में बुजुर्ग ने थाने में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित हरि मास्टर ने पुलिस को बताया कि छह वर्ष पूर्व उन्होंने गांव के एक व्यक्ति से प्लॉट खरीदा था। उसके निधन के बाद उनके बच्चे उस प्लॉट को किसी और को बेचना चाहते हैं। इसी बात को लेकर पीड़ित उनसे बात करने गए थे, लेकिन रास्ते में ही मृतक का एक पुत्र फरसा लेकर आया और मारपीट पर उतारू हो गया। युवक की पत्नी ने भी बुजुर्ग से अभद्रता की। शोर सुनकर बुजुर्ग के परिवार वालों के वहां पहुंचने पर हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। थाना प्रभारी श्याम बाबू शुक्ला ने बताया कि जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें