फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: स्कूलों में आज से शुरू होंगी दशहरा की छुट्टियां

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूलों में आज से शुरू होंगी दशहरा की छुट्टियां
विज्ञापन

नोएडा। शहर के स्कूलों में आज से दशहरा की छुट्टियों की शुरुआत हो रही है। वहीं, कई स्कूलों में शनिवार से ही अवकाश घोषित कर दिया गया था, ताकि छात्र त्योहारी समय में परिवार के साथ बिता सकें। सोमवार को कई स्कूलों में कार्यक्रम का आयोजन भी किया जा रहा है।
विज्ञापन


प्रॉमिनेंस वर्ल्ड स्कूल की प्रिंसिपल डॉ मृणालिनी सिंह ने बताया, बीते शनिवार को पीटीएम के बाद ही बच्चों की छुट्टियां शुरू हो गई थीं। अब छात्रों को तीन अक्तूबर को फिर से स्कूल आना है। महर्षि विद्या मंदिर के प्रिंसिपल उमेश सिंह सेंगर ने बताया, स्कूल में एक और दो अक्तूबर को दशहरा अवकाश रहेगा। मॉडर्न स्कूल में भी दशहरा की छुट्टियां शुरू हो चुकी हैं और यहां भी तीन अक्तूबर को स्कूल दोबारा खुलेगा। वहीं, विश्वभारती पब्लिक स्कूल में आज के बाद से तीन दिनों का अवकाश रहेगा। छात्रों को आज स्कूल जाना होगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें