फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ड्राइविंग माई ड्रीम और पोषण चैंपियंस कार्यक्रम सम्पन्न

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। मिशन शक्ति 5.0 के तहत दादरी और दनकौर में कई स्थानों पर ड्राइविंग माई ड्रीम पोषण चैंपियंस कार्यक्रम हुआ। इसमें महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए ड्राइविंग सीखने के लिए जागरूक किया गया। दनकौर में बाल विकास परियोजना अधिकारी संध्या सोनी ने जागरूकता कार्यक्रम का संचालन किया। महिला कल्याण विभाग के जिला प्रोबेशन अधिकारी मनोज कुमार पुष्कर के नेतृत्व में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान दादरी और निठारी की बालिकाओं और महिलाओं को निःशुल्क ड्राइविंग कोर्स एवं लाइसेंस बनवाने की प्रक्रिया की जानकारी दी। परिवहन विभाग से आरआई विनय सिंह, आईटीआई से प्राचार्य शिवांशु शर्मा, यज्ञदेव, डिस्ट्रिक्ट मिशन कोऑर्डिनेटर मीनाक्षी और जेंडर स्पेशलिस्ट सुनीता उपस्थिति रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें