नॉलेज पार्क-3 स्थित आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज में सुबह दस बसे होगा आयोजन
ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क-3 स्थित आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज में बृहस्पतिवार को यूपी बोर्ड, सीबीएसई और सीआईएससीई के 10वीं और 12वीं के मेधावियों को अमर उजाला की ओर से भविष्य ज्योति पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। सभी मेधावियों को अमर उजाला भविष्य ज्योति प्रमाण पत्र व मेडल प्रदान किए जाएंगे। मौके पर छात्र-छात्राओं को करियर से जुड़ी जानकारी दी जाएगी। सुबह 10 बजे से शुरू होने वाले कार्यक्रम में मेधावियों को जिलाधिकारी मेधा रुपम से बात करने का मौका भी मिलेगा। बड़ी संख्या में बोर्ड परीक्षा में सफल विद्यार्थियों ने इसके लिए पंजीकरण कराया है। अमर उजाला भविष्य ज्योति छात्रों के लिए केवल सम्मान का अवसर ही नहीं बल्कि उन्हें आगे बढ़ने और अपने लक्ष्यों को हासिल करने के लिए प्रेरित करने वाला एक मंच भी है। यदि किसी भी छात्र को कोई परेशानी हो तो वह 8586924261,999933938 पर संपर्क कर सकते हैं।