फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: इंटरचेंज निर्माण के लिए 60 मीटर रोड पर किया डायवर्जन

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुना एक्सप्रेसवे और ईस्टर्न पेरिफेरल को जोड़ने के लिए बनाया जा रहा इंटरचेंज
विज्ञापन



माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी। यमुना एक्सप्रेसवे और ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे को आपस में जोड़ने का काम तेज हो गया है। इंटरचेंज के लिए जगनपुर-अफजलपुर के पास 8 क्लोवर लीफ बनाए जा रहे हैं। यह इंटरचेंज चारों ओर से दोनों एक्सप्रेसवे को आपस में जोड़ेंगे। क्लोवर लीफ के निर्माण के लिए निजी विश्वविद्यालय के पास 60 मीटर रोड पर डायवर्जन की व्यवस्था लागू कर दी गई है ताकि राहगीरों को असुविधा से बचाया जा सके।
अभी तक यमुना एक्सप्रेसवे और ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे की आपस में कोई कनेक्टिविटी नहीं है। यही कारण है कि दिल्ली, बागपत की ओर से आने वाले लोगों को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, आगरा या मथुरा जाने के लिए 15-20 किलोमीटर का सफर तय करना पड़ता है। लगभग 15-20 किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद ही ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे के राहगीर यमुना एक्सप्रेसवे पर चढ़ पाते हैं। इंटरचेंज का काम पूरा होने के बाद दोनों एक्सप्रेसवे आपस में कनेक्ट हो जाएंगे और राहगीरों को जीरो प्वाइंट तक नहीं जाना होगा। प्राधिकरण की ओर से तेजी से इसके निर्माण के काम को पूरा किया जा रहा है। 60 मीटर रोड के पास से इसके निर्माण का काम चल रहा है। निर्माण काम को देखते हुए ही डायवर्जन की व्यवस्था लागू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
बड़ी संख्या में गुजरते हैं वाहन
60 मीटर रोड से हर दिन बड़ी संख्या में दोपहिया और चार पहिया वाहन गुजरते हैं। दो निजी विश्वविद्यालय होने के कारण बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं भी यहां आते हैं। वहीं, निर्माण के चलते आसपास काफी मात्रा में निर्माण सामग्री रखी गई है। राहगीरों और छात्र-छात्राओं को असुविधा न हो, इसलिए डायवर्जन लागू करते हुए लोगों को निर्माण क्षेत्र से दूर रखते हुए गुजरने की व्यवस्था बनाई गई है। जिससे किसी तरह की अनहोनी न हो और लोग सुरक्षित यात्रा कर सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें