फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जिला रोलर स्पोर्ट्स चैंपियनशिप का समापन

विज्ञापन
विज्ञापन
दो दिन चली प्रतियोगिता में 300 से अधिक खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

नोएडा। सेक्टर 46 स्थित भवानी शंकर देवास्वोम स्पोट् र्स कॉम्प्लेक्स में रविवार को 11वीं जीबी नगर जिला रोलर चैंपियनशिप संपन्न हुई। दो दिन तक चली प्रतियोगिता में जिले भर के 300 से अधिक खिलाड़ियों ने अपने कौशल और स्पीड का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। जीबीएनआरएसए सचिव पारुल वर्मा ने प्रतिभागियों की उपलब्धियों को सराहा और भविष्य में और भी बड़े आयोजनों का संदेश दिया।
विज्ञापन

इस दौरान प्रतियोगिता के परिणामों में इनलाइन रोड रेस में बालिका वर्ग में आध्या डोगरा, भाव्या सिंह, आराध्या गुप्ता, और बालक वर्ग में प्रद्युत गैरोला, देवानश पटेल, अरब्ध गैरोला, उत्कर्ष कुमार कंसारा ने शीर्ष स्थान प्राप्त किया। रिंक रेस में बालक वर्ग में शिवांश श्रीवास्तव, अथर्व तिवारी, माणिक्य मल्होत्रा, लव कुमार, तथा बालिका वर्ग में अन्वी खोसला, मनीष्का ओझा, काम्या शर्मा, अदिरा चौहान विजेता रहे।समापन समारोह में प्रमुख अतिथि डीएसओ गौतम बुद्धनगर डॉ. परवेज अली और बीएलए वर्ल्ड स्कूल की प्रिंसिपल सुषमा पुनिया उपस्थित रहे। उन्होंने विजेताओं को पुरस्कार और पदक वितरित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें